आज का पंचांग (9 December 2025): आज सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग, पंचांग से जानिए आज किस समय पर करें शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (9 December 2025): आज 9 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहने वाली है। इस बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज के दिन किस समय पर कोई शुभ कार्य करें, इसके बारे में आप पंचांग से जान सकते हैं।

आज का पंचांग (9 December 2025): आज मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, फिर षष्ठी लग जाएगी। नक्षत्र अश्लेशा 10 दिसंबर सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, फिर मघा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा कर्क राशि में 10 दिसंबर सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा। योग इंद्र दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:02 से 10 दिसंबर सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा । यह बहुत शुभ योग है।

9 दिसंबर 2025 का पंचांग

9 दिसंबर 2025 का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 25 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा रात 10 बजकर 10 मिनट पर उदय होगा और 10 दिसंबर सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 22 मिनट 15 सेकंड और रात की 13 घंटे 38 मिनट 25 सेकंड रहेगी।

End of Feed