Aaj Ka Panchang: आज 4 अगस्त को दिनभर रहेगा पञ्चक, जानें राहुकाल-भद्रा के बीच पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: आज सावन का पहला मंगलवार और चातुर्मास का 10वां दिन है। चलिए आज के पंचांग के जरिए जानें दिन के शुभ मुहूर्त, करण, योग, दिशा और नक्षत्र आदि के बारे में।

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो देर रात 10 बजकर 03 मिनट तक रहने वाली है। षष्ठी तिथि के बाद सप्तमी शुरू होगी। साथ ही आज सावन का पहला मंगलवार, चातुर्मास का 10वां दिन और प्रथम मंगला गौरी व्रत है। इसके अलावा प्रात: काल में नक्षत्र रेवती रहेगा, जो देर रात 09 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है। चलिए अब 4 अगस्त 2026 के पूरे ज्योतिषीय गणना के बारे में जानें।

आज का पंचांग, 4 अगस्त 2026 का पंचांग

4 अगस्त 2026 का पंचांग

शुभ-अशुभ योग

धृति योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो शाम 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। धृति योग के बाद शूल योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है। इसके अलावा रात 09 बजकर 54 मिनट से लेकर कल सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और आडल योग रहेंगे, जबकि विडाल योग आज सुबह 05 बजकर 44 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 54 मिनट तक रहने वाला है।

End of Feed