Aaj Ka Panchang (28 January 2025): दो बेहद शुभ योगों के संयोग से आज का दिन है खास, पंचांग से जानिए आज के शुभ और अशुभ काल का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 28 January 2026: पंचांग के माध्यम से आप दिन शुभ और अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं। शुभ काल में शुरू किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक हो जाती है। वहीं, अशुभ काल में कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या रहेगा?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 28 January 2025: 28 जनवरी, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि का संयोग बन रहा है। चन्द्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में स्थित रहेंगे और सूर्य मकर राशि में रहेंगे। दिन के पहले भाग में कृत्तिका और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन बने रहेंगे, जिससे यह दिन कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज का पंचांग क्या संकेत दे रहा है?

28 जनवरी का पंचांग

28 जनवरी का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

28 जनवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:11 बजे और सूर्यास्त शाम 05:57 बजे होगा। वहीं चन्द्रमा का उदय दोपहर 01:02 बजे और चन्द्रास्त रात 03:49 बजे (29 जनवरी) होगा।

End of Feed