Aaj Ka Panchang : गुरु पुष्य, सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग के संयोग में गंगा सप्तमी आज, पंचांग से जानिए पूजा-पाठ, स्नान, दान के लिए आज के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 23 April 2026: आज गंगा सप्तमी का दिन है। पंचांग के माध्यम से आप आज के शुभ मुहूर्त से स्नान और दान के लिए समय देख सकते हैं।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 23 April 2026: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो विशेष रूप से पुण्य कार्यों, दान-पुण्य और भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ मानी जाती है। इसको गंगा सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस कारण इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र और सुकर्मा योग का प्रभाव दिन की शुरुआत में रहेगा, जिससे यह दिन कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल बनता है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति।

aaj ka panchang  23 अप्रैल का पंचांग

aaj ka panchang 23 अप्रैल का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:48 बजे और सूर्यास्त शाम 06:51 बजे होगा। चंद्रमा का उदय सुबह 10:58 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन 24 अप्रैल को रात 01:15 बजे होगा।

End of Feed