Aaj Ka Panchang (19 January 2026) : आज से माघ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, पंचांग से जानिए किस समय पर करें माता का पूजन, क्या है आज का शुभ और अशुभ काल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 19 January 2026 (सोमवार): आज 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से ही गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। आज किस समय पर पूजन करना शुभ रहेगा, यह आप पंचांग के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और योग क्या है?

आज का पंचांग 19 January 2026 (सोमवार): आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से ही माघ की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हुई है। गुप्त नवरात्रि में माँ दुर्गा की विशेष उपासना, मंत्र जप, हवन और पूजन से सिद्धि प्राप्ति होती है। आज से 9 दिन तक मां दुर्गा की आराधना करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, मां को लाल फूल, लाल चंदन, सिंदूर और लाल वस्त्र अर्पित करें। यह नवरात्रि गुप्त साधना के लिए उत्तम है। मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज प्रतिपदा है। सूर्योदय के समय से गुप्त नवरात्रि पूजन का संकल्प लें।

19 जनवरी का पंचांग

19 जनवरी का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 49 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर उदय होगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 35 मिनट 5 सेकंड और रात की 13 घंटे 24 मिनट 40 सेकंड रहेगी।

End of Feed