आज का पंचांग (19 December 2025): साल 2025 की अंतिम पौष माह की अमावस्या आज, पंचांग से जानिए आज का शुभ और अशुभ काल का समय

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (19 December 2025): 19 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार को पौष माह की अमावस्या है। यह दिसंबर और साल 2025 की अंतिम अमावस्या भी है। आज के पंचांग से आप दिन की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं। इसके साथ ही आप दिन शुभ और अशुभ काल व पूजन मुहूर्त का भी पंचांग से पता लगा सकते हैं।

आज का पंचांग (19 December 2025): आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। नक्षत्र ज्येष्ठा रात 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, फिर मूल नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रात 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, उसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेगा। योग शूल दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। करण चतुष्पाद शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। आज शुक्रवार है। मां लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा विशेष फलदायी रहेगी।

19 दिसंबर का पंचांग

19 दिसंबर का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 28 मिनट पर अस्त होगा। आज अमावस्या होने से चंद्रोदय नहीं होगा। चंद्रास्त दोपहर 4 बजकर 40 मिनट पर होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 19 मिनट 17 सेकंड और रात की 13 घंटे 41 मिनट 14 सेकंड रहेगी।

End of Feed