Aaj Ka Panchang, 18 December 2022: भगवान सूर्य के पूजा का दिन आज, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 18, 2022, 06:14 AM IST

Aaj Ka Panchang 18 December 2022 in Hindi Today: आज रविवार है, जो भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है। इसके आलावा आप श्री रामचरितमानस और गीता का पाठ कर सकते हैं। तांत्रिक उपासना के साथ बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज की तिथि शुभ है। चलिए आज के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त को जान लेते हैं।

Aaj Ka Panchang 18 December 2022 in Hindi Today: 18 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज पौष माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। हस्त नक्षत्र व शोभन योग है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed