Aaj Ka Panchang 16 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। 07:05 am के बाद सप्तमी लग जायेगी।आद्रा नक्षत्र है। आज त्रिपुष्कर योग है।माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।
Panchang 16 Oct 2022
गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें। आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
16 अक्टूबर 2022 पंचांग (16 October 2022 Panchang)
दिनांक-16 अक्टूबर 2022
दिवस-रविवार, माह-कार्तिक,कृष्ण पक्ष,
तिथि-खष्ठी 07:05 am तक फिर सप्तमी
सूर्योदय-06:28am
सूर्यास्त-05:43pm
नक्षत्र-आद्रा
सूर्य राशि- कन्या
चन्द्र राशि- मिथुन
करण-वणिज ,योग-परिघ
शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक।
विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
