Aaj Ka Panchang, 16 November 2022: पंचांग से जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 09:16 AM IST

Aaj Ka Panchang 16 Noveber in Hindi Today: आज कोई भी शुभ काम करने जा रहे हैं तो राहुकाल का विशेष ध्यान रखें। जानें कब से कब तक रहेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 16 Noveber in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज गणेश जी की उपासना करें। शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें।

panchang

Today Panchang 16 November 2022: आज का पंचांग

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed