Aaj Ka Panchang, 16 April 2024: जानें महा अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल समय, अभिजित मुहूर्त और प्रदोष काल टाइम

Aaj Ka Panchang, 16 April 2024: पंचांग अनुसार 16 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। जिसे महा अष्टमी और दुर्गा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मा दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। यहां जानिए 16 अप्रैल का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang, 16 April 2024: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज महागौरी देवी के रूप में माता की पूजा होती है। नवरात्रि का पावन व्रत व अष्टम दिवस है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। माता को प्रसन्न करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से उनकी उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। इस पवित्र दिवस पर मन्दिर में माता दुर्गा का दर्शन अवश्य करना चाहिए। असत्य व क्रोध से दूर रहें व दुर्गा मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें।महागौरी रूप में माता जी की पूजा भी करें। श्री राम स्तुति का बहुत महत्व है। मंदिर में जल व फल का वितरणवृक्षारोपण करें। शिव मंदिर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।अन्न दान का बहुत महत्व है। बंगलामुखी अनुष्ठान करें। माता दुर्गा मंदिर में आरती का अनन्त पुण्य है। अपने घर के मंदिर में स्वर्ण व चांदी के आभूषण से माता दुर्गा जी की मूर्ति का श्रृंगार करें। शंख में जल भरकर माता के चरणों में अर्पित करें।

aaj ka panchang 16 april 2024

Aaj Ka Panchang, 16 April 2024

End of Feed