आज का पंचांग 15 January 2026 (गुरुवार / मकर संक्रांति): मकर संक्रांति पर स्नान, दान और पूजन का क्या रहेगा शुभ समय, जानिए 15 जनवरी के पंचांग से

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 15 January 2026 (गुरुवार / मकर संक्रांति): आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और मकर संक्रांति का दिन है। शुभ काल में स्नान और दान का बड़ा अधिक महत्व है। आइए जानते हैं आज के दिन पर शुभ और अशुभ काल का क्या समय है?

आज का पंचांग 15 January 2026 (गुरुवार / मकर संक्रांति): 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी शाम 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, फिर त्रयोदशी लग जाएगी। नक्षत्र ज्येष्ठा 16 जनवरी सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, फिर मूल नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। योग वृद्धि शाम 8 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। करण गर पूरी रात तक रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 16 जनवरी सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा – ये बहुत शुभ योग हैं।

15 जनवरी 2026 का पंचांग

15 जनवरी 2026 का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 46 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा 16 जनवरी सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उदय होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 31 मिनट 8 सेकंड और रात की 13 घंटे 28 मिनट 44 सेकंड रहेगी।

End of Feed