Aaj Ka Panchang, 12 January 2023: भगवान विष्णु के व्रत का दिन आज, जानें गुरुवार के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 12, 2023, 06:01 AM IST

Aaj Ka Panchang 12 january 2023 in Hindi Today: आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। गुरुवार दिन पड़ने के कारण आज का दिन जगत के पालनहर्ता भगवान विष्णु जी की उपासना करने के लिए बेहद खास है। इसके अलावा आप आज मां लक्ष्मी जी की पूजा और हनुमानबाहुक व दुर्गासप्तशती पाठ कर सकते हैं। चलिए अब आज के सारे शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

Aaj Ka Panchang 12 january 2023 in Hindi Today: 12 जनवरी 2023 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज माघ माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है।माघ माह में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 12 January 2023

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

End of Feed