Aaj Ka Panchang, 12 December 2022: पौष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी आज, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और नक्षत्र

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 12, 2022, 06:17 AM IST

Aaj Ka Panchang 12 December 2022 in Hindi Today: आज 12 दिसम्बर 2022 है। आज सोम प्रदोष व्रत है, जो भगवान शिव जी को समर्पित है। इस दिन शिवपुराण और दुर्गासप्तशती के पाठ के साथ हवन करने का बेहद महत्व है। इसके अलावा हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड के पाठ भी कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 12 December 2022 in Hindi Today: 12 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज-- आज पौष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है।आज प्रदोष व्रत व सोमवार है।भगवान शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।सोमवार व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 12 December 2022

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed