Aaj Ka Panchang, 11 December 2022: भगवान आदित्य जी के पावन व्रत का दिन रविवार, जानें आज के शुभ-अशुभ योग व तिथि

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 10, 2022, 06:20 PM IST

Aaj Ka Panchang 11 December 2022 in Hindi Today: आज रविवार का दिन है, जो कि भगवान सूर्य के पावन व्रत का दिन है। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ के साथ श्री रामचरितमानस और गीता के पाठ करने का बेहद शुभ अवसर है। इसके अलावा आज तांत्रिक उपासना का भी महत्व है।

Aaj Ka Panchang 11 December 2022 in Hindi Today: 11 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज-- आज पौष माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है।पुनर्वसु नक्षत्र व ब्रम्ह योग है।माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 11 December 2022

मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

End of Feed