Aaj Ka Panchang: आज 1 अगस्त 2026 को राहुकाल-पञ्चक के साथ मंडराया भद्रा का साया, पंचांग से जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 1 August 2026: सावन के तीसरे दिन यानी आज से एक नए महीने का आरंभ हुआ है। चलिए पंचांग से जानें 1 अगस्त 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त, योग और करण आदि के बारे में।

Aaj Ka Panchang 1 August 2026: ज्योतिष दृष्टि से 1 अगस्त 2026 का दिन खास है। आज के दिन का आरंभ श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से हुआ है, जो कि रात 11 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रहने वाली है। आज सावन के तीसरे दिन चातुर्मास का 7वां दिन भी है। साथ ही जयापार्वती व्रत का समापन हो रहा है। इसके अलावा सुबह नक्षत्र शतभिषा रहेगा, जो रात 08 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा। शतभिषा नक्षत्र के समाप्त होते ही पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। चलिए अब विस्तार से जानें आज के दिन (1 अगस्त 2026) की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

आज का पंचांग, 1 अगस्त 2026 का पंचांग

1 अगस्त 2026 का पंचांग

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय

आज 1 अगस्त 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 42 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 12 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त देर रात को 07 बजकर 56 मिनट पर होने वाला है।

End of Feed