अध्यात्म

Aaj Ka Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए आज कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Aaj Ka Love Rashifal (आज का लव राशिफल) 12 February 2026: आज वैलेंटाइन वीक का हग डे है। आज के दिन लवर्स एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में आप लव राशिफल के माध्यम से ये जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

12 फरवरी का लव राशिफल

12 फरवरी का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal (आज का लव राशिफल) 12 February 2026: प्रेम शब्दों में बंधने वाली भावना नहीं है। आज वैलेंनटाइन वीक का हग डे है। इस दिन अपने प्रेम को आपको गले लगाना चाहिए। यह आत्मा का अनुभव है। प्रेम आकर्षण नहीं, बल्कि मन का मिलन है। चंद्रमा मन के कारक ग्रह हैं और शुक्र प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण के कारक हैं। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और 01:42 बजे के बाद शुक्र धनु राशि में प्रभावी रहेंगे। शुक्र रोमांस, सौंदर्य और साज-सज्जा को बढ़ाता है। सुगंध, मधुर संगीत और साफ मन शुक्र को मजबूत करते हैं। प्रेम में सच्चाई और समर्पण जरूरी है।

मेष राशि का लव राशिफल

प्रेम में समर्पण सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। 01:42 बजे के बाद चंद्रमा नवम भाव में रहकर भावनाओं को गहराई देगा। शुक्र और बुध रोमांटिक व्यवहार देंगे। लव लाइफ में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन प्रेम जीवन में खुशी बनी रहेगी। किसी सुंदर आयोजन में साथ जाने का योग है और आज आप अपने प्रेमी को एक सुंदर पेंटिंग उपहार में देकर रिश्ते में नई मिठास ला सकते हैं।

वृषभ राशि का लव राशिफल

अष्टम चंद्रमा और गुरु का सहयोग प्रेम जीवन को गहराई देगा। शुक्र का प्रभाव लव लाइफ को यादगार बनाएगा। भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और साथ बिताया समय खास रहेगा। आज यदि आप अपने लव पार्टनर को चांदी का पेन उपहार में देते हैं तो यह संबंध को और मजबूत कर सकता है।

मिथुन राशि का लव राशिफल

शुक्र और बुध मन को प्रेम की ओर आकर्षित करेंगे। 01:42 बजे के बाद सप्तम चंद्रमा रिश्ते को स्थिरता देगा। प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए दिन अनुकूल है। जो संबंध छुपे हुए थे, वे अब विवाह की दिशा में बढ़ सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी को गोल्डन रिंग उपहार में देकर अपने रिश्ते को नई पहचान दे सकते हैं।

कर्क राशि का लव राशिफल

शनि और चंद्रमा का प्रभाव प्रेम को गंभीरता देगा। शुक्र प्रेम को विवाह तक ले जाने की स्थिति बना सकता है। रिश्ते में मधुरता रहेगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आज अपने प्रेमी को डायमंड रिंग उपहार में देना संबंध को और मजबूत बना सकता है। साथ ही उड़द का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि का लव राशिफल

01:42 बजे के बाद पंचम चंद्रमा प्रेम को मजबूती देगा। राहु के कारण थोड़ी गलतफहमी हो सकती है, इसलिए क्रोध से बचें। रोमांटिक यात्रा का योग है। सच्चाई और पारदर्शिता रखें। आज आप अपने प्रेमी को स्वर्ण आभूषण उपहार में देकर रिश्ते में नई चमक ला सकते हैं।

कन्या राशि का लव राशिफल

शुक्र और गुरु प्रेम जीवन को सुंदर बनाएंगे। 01:42 बजे के बाद चतुर्थ चंद्रमा यादगार पल देगा। प्रेमी के साथ यात्रा का सुख मिल सकता है। रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ेगी। आज गोल्डन रिंग उपहार में देना आपके प्रेम को और मजबूत कर सकता है।

तुला राशि का लव राशिफल

राशि स्वामी शुक्र और बुध प्रेम जीवन के लिए शुभ हैं। 01:42 बजे के बाद तृतीय चंद्रमा रोमांस बढ़ाएगा। वाणी में मधुरता रखें, क्योंकि राहु के कारण शब्दों से विवाद हो सकता है। अपने प्रेमी को एक सुंदर डायरी उपहार में देकर आप अपने भावों को और गहरा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि का लव राशिफल

01:42 बजे के बाद चंद्रमा द्वितीय भाव में आकर भावनात्मक स्थिरता देगा। शुक्र और बुध प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए अनुकूल हैं। रिश्ते में गहराई आएगी और मन संतुष्ट रहेगा। आज अपने प्रेमी को स्वर्ण आभूषण उपहार में देना शुभ रहेगा और मीठी वाणी का प्रयोग संबंध को और मजबूत करेगा।

धनु राशि का लव राशिफल

01:42 बजे के बाद चंद्रमा इसी राशि में रहेंगे। शुक्र प्रेम जीवन को सफल बनाएगा और गुरु का सहयोग रिश्ते को मजबूती देगा। प्रेम की अभिव्यक्ति का यह सही समय है। आज आप अपने प्रेमी को गोल्डन रिंग उपहार में देकर रिश्ते को स्थायी रूप दे सकते हैं।

मकर राशि का लव राशिफल

गुरु के प्रभाव से प्रेम में हल्की तकरार हो सकती है। 01:42 बजे के बाद चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगे, जिससे भावनाएं संवेदनशील होंगी। आज घर पर विवाह की बात करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रेमी को चांदी की कलम उपहार में देना शुभ रहेगा और संबंध में सम्मान बढ़ाएगा।

कुंभ राशि का लव राशिफल

01:42 बजे के बाद एकादश चंद्रमा शुभ रहेगा। शुक्र और बुध प्रेम को सुंदर अभिव्यक्ति देंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा और साथ बिताया समय खास होगा। संगीत और रोमांटिक माहौल रिश्ते को मजबूत करेगा। आज अपने प्रेमी को डायमंड रिंग उपहार में देना शुभ रहेगा और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

मीन राशि का लव राशिफल

शनि प्रेम की परीक्षा ले रहे हैं। 01:42 बजे के बाद दशम चंद्रमा रिश्ते में गंभीरता लाएगा। जो युवा प्रेम में हैं, उन्हें आज अपने भाव व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। शुक्र प्रेम जीवन को सुंदर बनाएगा। अपने प्रेमी को हीरे का आभूषण उपहार में देना शुभ रहेगा और शुक्र के बीज मंत्र का जप संबंध को स्थिरता देगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article