रमजान का महीना जैसे-जैसे अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ता है, वैसे-वैसे रोजेदारों की दिनचर्या और ज्यादा अनुशासित और इबादत से भर जाती है। सुबह सेहरी के बाद शुरू हुआ रोजा पूरे दिन सब्र और संयम के साथ रखा जाता है और फिर शाम को सूर्यास्त के साथ खत्म होता है। हर रोज की तरह आज भी लोगों के मन में यह सवाल होता है कि उनके शहर में रोजा किस समय खुलेगा और इफ्तार का सही वक्त क्या रहेगा। सही समय जानना जरूरी है, ताकि इबादत पूरी तरीके से और सही वक्त पर की जा सके। आइए जानते हैं आज रोजा कब खुलेगा, नोट करें आज का इफ्तार का समय....
आज का इफ्तार टाइम 18 March 2026 (PC- ai)
आज 18 मार्च 2026 को रोज कब खुलेगा
रोजा सुबह फज्र की अजान के साथ शुरू होता है और शाम को मगरिब की अजान के साथ खत्म होता है। यानी जैसे ही सूरज ढलता है, रोजेदार इफ्तार कर सकते हैं।
आज 18 मार्च 2026 को इफ्तार का समय
| शहर | इफ्तार का समय (अनुमानित) |
| दिल्ली | शाम 6:34 PM |
| नोएडा | शाम 6:34 PM |
| गाजियाबाद | शाम 6:34 PM |
| गुरुग्राम | शाम 6:35 PM |
| फरीदाबाद | शाम 6:34 PM |
| जयपुर | शाम 6:40 PM |
| लखनऊ | शाम 6:21 PM |
| कानपुर | शाम 6:23 PM |
| कोलकाता | शाम 5:52 PM |
| हैदराबाद | शाम 6:33 PM |
| चेन्नई | शाम 6:27 PM |
| बेंगलुरु | शाम 6:37 PM |
| मुंबई | शाम 6:54 PM |
| अहमदाबाद | शाम 6:53 PM |
| चंडीगढ़ | शाम 6:36 PM |
| श्रीनगर | शाम 6:39 PM |
इफ्तार का सही तरीका क्या है?
इफ्तार हमेशा सादगी से शुरू करना बेहतर माना जाता है। आमतौर पर रोजा खजूर और पानी से खोला जाता है, क्योंकि यही तरीका सुन्नत में बताया गया है। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा की जाती है और फिर आराम से खाना खाया जाता है।
इफ्तार का वक्त क्यों होता है खास?
पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तार का समय सुकून देने वाला होता है। इस वक्त रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और दिल से दुआ करते हैं। माना जाता है कि इफ्तार के समय मांगी गई दुआ खास तौर पर कबूल होती है, इसलिए लोग इस समय को बहुत अहम मानते हैं।
आखिरी दिनों में बढ़ जाती है इबादत
रमजान के अंतिम दिनों में लोग इबादत पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। नमाज, कुरआन की तिलावत और दुआ का सिलसिला बढ़ जाता है। इन्हीं दिनों में लैलतुल कद्र की रात आती है, जिसे हजार महीनों से बेहतर माना गया है। इसलिए रोजेदार इन दिनों को खास तौर पर इबादत में बिताने की कोशिश करते हैं।
