Aaj Ka Ankfal 31 July 2026 : आज 31 जुलाई 2026 है। 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु और 01 सूर्य के प्रभाव से जुड़ा बहुत ही शुभ अंक माना जाता है। यह आध्यात्मिक विचार, धर्म, धन, वैभव और प्रसिद्धि का कारक है। 31 का एकल अंक 04 होता है, जिसके स्वामी राहु हैं। आज 31-07-2026 का भाग्यांक 03 रहेगा, जिसके स्वामी गुरु हैं। गुरु ज्ञान, न्याय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, फिल्म, अभिनय, धर्म, धन और आत्मबल के कारक माने जाते हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है।
31 जुलाई का अंकफल
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। सूर्य और गुरु का सहयोग नौकरी में पदोन्नति तथा व्यवसाय में उन्नति के योग बनाएगा। मूलांक 02 और 09 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में कफ जनित परेशानी हो सकती है। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शुक्र और शनि का सहयोग कार्यक्षेत्र में लाभ देगा। मूलांक 04 और 06 वाले व्यक्ति नौकरी में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। नौकरी के लिए दिन प्रगति वाला है और व्यवसाय में किसी नए कार्य या अवसर की प्राप्ति के संकेत हैं। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में उदर विकार परेशान कर सकता है। आज का उपाय गुड़ और तिल का दान करें। शुभ रंग पीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। व्यवसाय में किसी नई बिजनेस डील से लाभ होने के संकेत हैं। नौकरी में मूलांक 01 और 03 वाले उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभव है। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। आज का उपाय स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में मूलांक 02 और 09 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शुभ रंग हरा और आसमानी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और अंक स्वामी शुक्र का सहयोग नौकरी में पदोन्नति का अवसर दिला सकता है। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय गेहूं का दान करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। नौकरी में केतु और राहु के प्रभाव से कोई नया अनुबंध या जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय को लेकर आशान्वित रहेंगे। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और शुक्र आर्थिक लाभ के अवसर देंगे। स्वास्थ्य के मामले में आंखों या त्वचा से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय सूर्योपासना करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु और मूलांक के स्वामी शनि का प्रभाव नौकरी में बड़े लाभ के अवसर बना सकता है। राहु और शनि के प्रभाव से व्यवसाय में नई बिजनेस डील मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल और गुरु का प्रभाव व्यवसाय को नई दिशा देगा। नौकरी में मूलांक 02 और 03 वाले उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में उदर विकार की संभावना है। आज का उपाय गेहूं, गुड़ और मसूर जैसी मंगल से संबंधित वस्तुओं का दान करें। शुभ रंग नारंगी और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
