अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज बदलेगी इन 7 बर्थडेट वालों की किस्मत, चारों और से होगा भारी लाभ

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 20 May 2026 : 20 मई का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप दैनिक अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

20 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 20 May 2026 : आज 20 मई 2026 है। 20 का संयुक्त अंक धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और तार्किक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक तेजी से सफलता देने वाला और क्रिएटिविटी बढ़ाने वाला माना जाता है। 20 का एकल अंक 02 होता है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन, भावनाओं और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 08 है, जिसका स्वामी शनि है। शनि मेहनत, अनुशासन और कर्मफल का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन धैर्य, मेहनत और समझदारी से आगे बढ़ने का रहेगा। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय दोनों में कार्यों की अधिकता रह सकती है। हालांकि मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। गुरु और शनि का प्रभाव आपको जॉब में बड़ा अवसर दिला सकता है। व्यवसाय में उन्नति और नए लाभ के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है, इसलिए आराम और खानपान पर ध्यान दें। आज मिष्ठान, जल और सात अन्न का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। बैंकिंग, आईटी और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। जॉब और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। किसी नई डील या प्रोजेक्ट से फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं और जॉब में प्रगति के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज चावल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। व्यवसाय में सफलता का दिन रहेगा और जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुक्र और शनि का प्रभाव आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। व्यवसाय में प्रगति से संतोष मिलेगा और जॉब में सफलता के योग बन रहे हैं। केतु और शनि का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। लीवर से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। जॉब और व्यवसाय दोनों में सफलता के योग हैं। शनि, शुक्र और बुध का सहयोग आर्थिक मामलों में लाभ दे सकता है। नई बिजनेस डील या कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सांस से जुड़े मरीज सावधानी रखें। आज मसूर और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। मंगल और सूर्य का प्रभाव जॉब और व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article