Aaj Ka Ankfal: आज सोमवार को इन मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपना अंक भविष्यफल

Aaj Ka Ankfal 10 August 2026: आज सोमवार का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप जानना चाहते हैं कि इन लकी मूलांकों में आपकी जन्म तिथि भी शामिल है या नहीं तो उसके लिए पढ़ें यहां दिया गया 10 अगस्त 2026 का अंक भविष्यफल।

Aaj Ka Ankfal 10 August 2026: आज 10 अगस्त 2026 है। 10 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, अर्थ, धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह राजनीतिक कुशलता, धार्मिकता, आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 10-08-2026 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु, सूर्य का मित्र ग्रह है। मंगल, सूर्य व गुरु परम मित्र हैं, जबकि सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। आज प्रदोष है। सोम प्रदोष व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज व्रत रखें और पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें। कनेर व सफेद पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करें। पवित्र नदियों के जल से किसी स्वयंभू शिवलिंग का रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करें। चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के आज 10 अगस्त 2026 के अंकफल के बारे में।

आज का अंकफल, 10 अगस्त 2026 का अंकफल

10 अगस्त 2026 सोमवार का अंकफल

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

नौकरी में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य, मित्र ग्रह चन्द्रमा व मंगल आपको नौकरी में सफलता दिला सकते हैं, लेकिन नस से सम्बंधित रोग से परेशानी हो सकती है। आज आप राहु व केतु के द्रव्यों उड़द व तिल इत्यादि का दान जरूर करें।

End of Feed