Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 27 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: 27 नवम्बर 2022 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 27 नवम्बर 2022 है। 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 27-11-2022का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Also Read: Aaj Ka Rashifal, 27 November 2022
1.जन्मांक01--शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब मे चन्द्रमा व मङ्गल शुभ फल देंगे । जन्मांक 03 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3.जन्मांक03- शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा भाग्यस्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अंक 08 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
Also Read: Aaj Ka Panchang, 27 November 2022
5. जन्मांक05-शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक03 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-04
जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-नेत्र व श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में कफ व स्नोफीलिया के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल,मित्र ग्रह गुरु व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। उड़द का दान करें।
