Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 21 June 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 21 जून 2023 है। 21 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 21-06-2023 का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसका स्वामीग्रह केतु है। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है जो भी कि इसका मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope 21 June 2023: आज का अंकज्योतिष
जन्मांक 01
शुभ अंक- 03 व 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 05 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। केतु आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग से परेशानी दे सकता है। उड़द का दान करें।
जन्मांक 02
शुभ अंक- 01 व 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मित्र ग्रह गुरु व केतु का प्रभाव रहेगा। जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 04 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03
शुभ अंक- 01 व 03
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक तथा केतु भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।
जन्मांक 04
शुभ अंक- 07 व 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05
शुभ अंक- 06 व 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी केतु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06
शुभ अंक- 04 व 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी केतु का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 07 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07
शुभ अंक- 05 व 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। मानसिक दबाव रह सकता है।
स्वास्थ्य- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08
शुभ अंक- 04 व 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09
शुभ अंक- 01 व 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी केतु व इस अंक का स्वामी मंगल तथा गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 05 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ में मङ्गल व राहु उदर विकार दे सकता है। गुड़ का दान करें।
