Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 12 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 12 नवम्बर 2022 है। 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-11-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Today, 12 November 2022: आज का अंक राशिफल
जन्मांक01- शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य अंकस्वामी व चन्द्रमा भाग्यस्वामी है। सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित रोग से परेशानी दे सकता है। चावल का दान करें।
जन्मांक 02- शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मित्र ग्रह गुरु व सूर्य का प्रभाव रहेगा।जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03- शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- सूर्य व चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।
जन्मांक 04- शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05- शुभ अंक-03
जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी चन्द्रमा व आज का अंक स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जाँब में अंक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06- शुभ अंक-05
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07- शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08- शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09- शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 02 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में चन्द्रमा व मङ्गल उदर विकार दे सकता है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ का दान करें।
