Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 04 May 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 04 मई 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 04 मई 2023 है।04 का अंक बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 04 का स्वामी राहु है। 04-05-2023 का भाग्यांक 07 रहेगा,जिसका स्वामी केतु है। बुध, शुक्र , शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 07 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 07 तंत्र, व्यय, ज्ञान, मोक्ष, धन, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope Today, 04 May 2023
1. जन्मांक01- शुभ अंक-03 व 02
जाँब व व्यवसाय- सूर्य,चन्द्रमा व भाग्यस्वामी केतु का सपोर्ट है। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 07 व जन्मांक 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 व 07 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय---गुरु अंक व केतु भाग्यस्वामी है।चन्द्रमा व गुरु मित्र हैं।
आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-06 व 07
जाँब व व्यवसाय- शुक्र व राहु सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 06 व 07 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए सात अन्न का दान करें।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक07 का स्वामीग्रह केतु व मित्र ग्रह शनि लाभ देंगे। जाँब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-05 व 08
जाँब व व्यवसाय-आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 05
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी केतु व इस अंक का स्वामी भी केतु है। व्यवसाय में गुरु ,राहु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
8.जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु ,शनि व केतु कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं . जाँब में अति व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय-मङ्गल व केतु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी केतु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 04 तथा 07 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
