आज जन्माष्टमी है क्या, देखें आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है या नहीं, जानें जन्माष्टमी का व्रत कब है

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 15, 2025, 10:13 AM IST

आज जन्माष्टमी है क्या (Is today Janmashtami Vrat in Hindi): जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। 2025 में 15 अगस्त, शुक्रवार की रात करीब 11:48 बजे से भादो कृष्णाष्टमी शुरू होगी। जानें आज जन्माष्टमी का व्रत है या नहीं।

आज जन्माष्टमी है क्या (Is today Janmashtami Vrat in Hindi): भगवान विष्णु के श्री कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लेने की तिथि को जन्मष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की होती है। जो कि 15 अगस्त यानी आज से प्रारंभ होगी। लेकिन क्या आज जन्माष्टमी है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:48 बजे शुरू होगी और इसका समापन 16 अगस्त 2025 की रात 9:34 बजे होगा। वहीं दोनों ही तिथियों में रोहिणी नक्षत्र नहीं लग रहा है। ऐसे में जानें जन्माष्टमी 2025 का व्रत रखने की सही डेट क्या है।

aaj janmashtami hai kya, Is today Janmashtami Vrat

आज जन्माष्टमी है क्या (Pic: Canva)

आज जन्माष्टमी है क्या | Is today Janmashtami Vrat in Hindi

आज यानी 15 अगस्त 2025 को रात 11:48 पर भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि लग जाएगी। लेकिन आज जन्मष्टमी नहीं है। उदया तिथि और पूजा के मुहूर्त के अनुसार जन्माष्टमी का व्रत 16 अगस्त को शनिवार के दिन रखा जाएगा। इसी तारीख की मध्यरात्रि (17 अगस्त की ओर) को कान्हा का जन्म होगा और पूजा की जाएगी।

End of Feed