देव दिवाली पर घर में कितने दिए जलाएं? जानें, देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर दीया जलाने का शुभ मुहूर्त 2025

Dev Deepawali Par Kitne Diye Jalaye, Kartik Purnima Deep Daan Time 2025: देव दिवाली पर घर में कितने दिए जलाए जाते हैं? कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दिए जलाए जाते हैं? देव दीवाली पर दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या है? कार्तिक पूर्णिमा पर कितने बजे दीया जलाना है? ये आप यहां से देख सकते हैं।

Dev Deepawali Par Kitne Diye Jalaye, Kartik Purnima Deep Daan Time 2025: आज कार्तिक पूर्णिमा है और आज ही के दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। आज के दिन शाम के समय में दीपक जरूर जलाए जाते हैं। आज हर घर दीपक की रौशनी में जगमगाता है। खासतौर से बनारस में तो इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन दीपदान करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं, लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और मृत पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां से आप जान सकते हैं कि देव दीवाली और कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाए जाते हैं। साथ ही यहां दीपक जलाने के शुभ समय के बारे में भी बताया गया है।

​dev diwali par kitne diye jalaye kartik purnima deep daan time 2025

देव दिवाली पर कितने दीये जलाएं, कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाएं (pic credit: canva)

देव दीवाली पर कितने दीए जलाएं?

देव दीपावली के दिन प्रदोष में करीब 5, 7, 11, 21, 51 या फिर 101 दीपक जला सकते हैं। इसी के साथ प्रदोष काल में भगवान शिव की उपासना करें के साथ 8 या 12 मुख वाला दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।

End of Feed