Shab E Barat Moon Rise And Sunset Time: आज 3 फरवरी 2026, मंगलवार की शाम से शब-ए-बारात की मुबारक रात शुरू हो रही है। शब-ए-बारात की इबादत मगरिब की नमाज़ के बाद से शुरू होती है, इसलिए बहुत से लोग यह जानना काफी आवश्यक है कि आज आपके शहर में सूर्यास्त कब होगा और चांद कितने बजे दिखाई देगा। खगोलीय गणना के अनुसार आज भारत के अलग-अलग शहरों में चांद, सूर्यास्त के लगभग 1 घंटा 20 मिनट से 1 घंटा 50 मिनट बाद दिखाई देगा। आइए शहरों के अनुसार जानते हैं कि आज सूर्यास्त और चांद निकलने का समय क्या है।
शबे बारात पर कितने बजे निकलेगा चांद
आज 3 फरवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय
| शहर / City | सूर्यास्त (Sunset) | चांद निकलने का समय |
| नई दिल्ली | 6:11 PM | 7:38 – 7:45 PM |
| नोएडा | 6:11 PM | 7:38 – 7:45 PM |
| गाजियाबाद | 6:11 PM | 7:38 – 7:45 PM |
| फरीदाबाद | 6:11 PM | 7:38 – 7:45 PM |
| गुरुग्राम | 6:11 PM | 7:40 – 7:47 PM |
| मेरठ | 6:10 PM | 7:36 – 7:43 PM |
| हापुड़ | 6:10 PM | 7:36 – 7:43 PM |
| पानीपत | 6:12 PM | 7:40 – 7:48 PM |
| लखनऊ | 6:09 PM | 7:42 – 7:50 PM |
| आगरा | 6:10 PM | 7:40 – 7:48 PM |
| कानपुर | 6:08 PM | 7:42 – 7:50 PM |
| जयपुर | 6:14 PM | 7:45 – 7:53 PM |
| पटना | 5:55 PM | 7:35 – 7:45 PM |
| चंडीगढ़ | 6:13 PM | 7:42 – 7:50 PM |
| भोपाल | 6:20 PM | 7:50 – 8:00 PM |
| इंदौर | 6:21 PM | 7:52 – 8:02 PM |
| मुंबई | 6:28 PM | 7:55 – 8:05 PM |
| पुणे | 6:27 PM | 7:55 – 8:05 PM |
| अहमदाबाद | 6:25 PM | 7:52 – 8:02 PM |
| सूरत | 6:26 PM | 7:53 – 8:03 PM |
| वडोदरा | 6:25 PM | 7:52 – 8:02 PM |
| कोलकाता | 5:43 PM | 7:30 – 7:40 PM |
| चेन्नई | 6:20 PM | 7:50 – 8:00 PM |
| बेंगलुरु | 6:29 PM | 8:00 – 8:10 PM |
| हैदराबाद | 6:18 PM | 7:50 – 8:00 PM |
| रायपुर | 6:14 PM | 7:45 – 7:55 PM |
| भुवनेश्वर | 5:48 PM | 7:35 – 7:45 PM |
| गुवाहाटी | 5:35 PM | 7:25 – 7:35 PM |
| वाराणसी | 6:05 PM | 7:40 – 7:50 PM |
| प्रयागराज | 6:07 PM | 7:42 – 7:52 PM |
| कोच्चि (कोची) | 6:33 PM | 8:05 – 8:15 PM |
| तिरुवनंतपुरम | 6:34 PM | 8:05 – 8:15 PM |
| गोवा | 6:30 PM | 8:00 – 8:10 PM |
| उदयपुर | 6:16 PM | 7:45 – 7:55 PM |
| मथुरा | 05:44 PM | 07:17 -7:25PM |
आज क्यों है शब-ए-बारात?
शब-ए-बारात को मिड-शाबान या लैलतुल बारात भी कहा जाता है। यह रात इस्लाम को मानने वालों के लिए गुनाहों से तौबा करने और रमजान की तैयारी करने की रात मानी जाती है। इस रात में लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। इसके साथ ही खुद को रमजान के लिए रूहानी रूप से तैयार करते हैं।
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में 15 शाबान 147 हिजरी की तारीख 3 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को पड़ रही है। बीते 20 जनवरी को देर शाम शाबान का चांद देखने की पुष्टि हो गई थी। इस कारण शबे बारात को 3 फरवरी के दिन मनाया जा रहा है।
शब-ए-बारात की रात चांद देखने का महत्व
शब-ए-बारात की रात मगरिब के बाद जब चांद दिखाई देता है, तभी से यह मुबारक रात पूरी तरह शुरू मानी जाती है। इसी वजह से लोग अपने-अपने शहर में चांद निकलने के समय का खास तौर पर इंतजार करते हैं। चांद देखने के बाद इबादत, दुआ और रात भर जागने की तैयारी की जाती है।
नोट- चांद निकलने का समय मौसम, आसमान की साफ़-सफाई और स्थान के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है। इसलिए बताए गए समय के आसपास खुले आसमान की ओर ध्यान रखें।
