Aaj Kaun Sa Roza Hai: पांचवां रोजा आज, जानिए क्यों खास माना जाता है पांचवां, इस दिन कैसे करें अल्लाह की इबादत?

Aaj 23 February 2026 Kaun Sa Roza Hai: बीती 19 फरवरी से पाक माह रमजान की शुरुआत हो गई थी। इस माह में मुसलान रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। आज 23 फरवरी है, ऐसे में आज के दिन पांचवां रोजा रखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि पांचवां रोजा क्यों खास माना जाता है?

Aaj 23 February 2026 Kaun Sa Roza Hai: रमजान का पाक महीना इंसान को सिर्फ भूख और प्यास सहने का सबक नहीं देता, बल्कि यह अपने अंदर सुधार लाने, सब्र सीखने और अल्लाह से गहरा रिश्ता बनाने का मौका देता है। 23 फरवरी 2026 को रमजान का पांचवां रोजा रखा जा रहा है। रमजान के शुरुआती दिनों में इंसान एक नए रूटीन में ढलता है और पांचवें रोजे तक पहुंचते-पहुंचते उसके अंदर इबादत की लय बनने लगती है, इसलिए यह दिन खास माना जाता है।

आज कौन सा रोजा रखा जाएगा

आज कौन सा रोजा रखा जाएगा?

रमजान के पहले दस दिन रहमत के होते हैं। इस दौरान बंदा अल्लाह की रहमत की उम्मीद के साथ ज्यादा से ज्यादा नेक काम करने की कोशिश करता है। पांचवां रोजा इसी पहले अशरे के बीच आता है, इसलिए यह अपने इरादों को मजबूत करने और इबादत में स्थिरता लाने का अहम मौका होता है। अगर किसी से शुरुआती दिनों में कोताही हुई हो तो वह इस दिन से खुद को बेहतर बनाने की नई शुरुआत कर सकता है।

End of Feed