05 February 2025 Panchang: पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त समय, दिशा शूल और बुधवार के उपाय

05 February 2025 Panchang (05 फरवरी 2025 आज का पंचांग): आज माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करने से लाभ मिलेगा। आइय पंचांग से शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल समेत आज के दिन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

05 February 2025 Panchang (05 फरवरी 2025 आज का पंचांग):कुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिवस बुधवार है। आज श्री गणेश जी के निमित्त पावन व्रत है। श्री गणपति जी की उपासना करें। कम्बल का दान करें। यह माह विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों ,तिल व चावल का दान करें।माता गंगा की उपासना करें। पीपल के वृक्ष के तले बैठकर सुंदरकांड के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। गणेश जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। तिल के लड्डू व काले ऊनी वस्त्रों का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय नित्य गंगा स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें।मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। बुधवार को भैरो उपासना की जाती है। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें।

5 february 2025 panchang in hindi

05 February 2025 Panchang (05 फरवरी 2025 आज का पंचांग)-

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

End of Feed