World Soil Day: इस पृथ्वी के निर्माण का मूल अस्तित्व मिट्टी है। मिट्टी ही जीवों को जन्म देती है, जीवन का पालन-पोषण करती है और मृत्यु के बाद खुद में समाहित कर लेती है। यही कारण है कि, हिन्दू धर्म में मिट्टी को बहुत ज्यादा महत्व दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र भी लोगों को मिट्टी के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 5 दिसंबर को वर्ल्ड सोएल डे मनाता है। पूरी दुनिया अब भले ही मिट्टी के महत्व के प्रति जागरूक हो रही है, लेकिन हमारे धर्म ग्रंथो में इसे सदियों पहले से ही महत्व मिला है। खासकर वास्तु शास्त्र में मिट्टी से बनी चीजों की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर उन चीजों को घर में रखा जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होकर धन का आगमन बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं मिट्टी की उन 5 चीजों के बारे में।
मिट्टी की इन पांच चीजों का करें इस्तेमाल घर में होगी बरकत
मूर्ति-
मिट्टी से बनी मूर्तियों को वास्तु में बहुत शुभ माना गया है। इसलिए कोशिश करें कि घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी से बनी प्रतिमाएं ही रखें। अगर यह मूर्ती मां लक्ष्मी की हो तो और बरकत होती है। घर की उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशा में प्रतिमाएं रखने से धन लाभ मिलता है।दीपक-
हिंदू धर्म में बिना दीपक के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न ही नहीं हो सकता। ज्यादातर घरों में अब धातु के बने दीपक इस्तेमाल होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में मिट्टी के दीपक को ही शुभ माना गया है। मिट्टी से बने दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।घड़ा-
गर्मियों में मिट्टी का घड़ा लोग ठंडे पानी के लिए इस्तेमाल करते हैं। न सिर्फ सेहत के लिहाज से बल्कि वास्तु शास्त्र के लिहाज से भी शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखने से सुख समृद्धि लौट आती है। बस ध्यान रखना है कि, घड़ा हमेशा पानी से भरा रहना चाहिए।सुराही-
वास्तु शास्त्र में जिस तरह से मिट्टी के घड़े को शुभ और फलदायी माना गया है, उसी तरह मिट्टी की बनी सुराही को भी शुभता का प्रतीक कहा गया है। मान्यता है कि मिट्टी की सुराही को घर में रखने और इस्तेमाल करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।गमला-
आज के समय में सबसे ज्यादा प्रचलन में सीमेंट और प्लास्टिक के गमले हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार मिट्टी का गमला बहुत शुभ होता है। इसलिए कोशिश करें कि फूल-पौधे लगाने के लिए मिट्टी के गमले को ही प्राथमिकता दें। मान्यता है कि, इससे निगेटिव एनर्जी दूर होकर घर में सुख-शांति का वास होता है।(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
