अध्यात्म

31 October 2024 Panchang: दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पंचांग से जानें बिल्कुल सही जानकारी

31 October 2024 Panchang, Diwali Laxmi Puja Muhurat 2024 (दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2024): इस साल दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, दिवाली पर अभिजीत मुहूर्त कब से कब तक रहेगा, राहुकाल टाइम क्या रहेगा...इन सब के बारे में जानिए पंचांग से।

Image

31 October 2024 Panchang

31 October 2024 Panchang, Diwali Laxmi Puja Muhurat 2024 (दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2024): आज दीपावली है। कार्तिक माह की इस अमावस्या की पवित्र तिथि को दीपावली मनाते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी के पूजा हेतु उपासना करें। माता की पूजा स्थिर लग्न में करें। स्वर्ण का आभूषण लें। हीरे के आभूषण क्रय करें। जीवन को प्रसन्नमय व उन्नतिशील करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बंगलामुखी माता का पूजन करें। आरोग्यता के लिए लोग आज हनुमान बाहूक का पाठ कर सकते हैं। फलाहार व्रत व भगवान गणेश व लक्ष्मी पूजा भी की जाती है। यह व्रत करने से जन्म जन्मांतर के पाप व वर्तमान रोग नष्ट होते हैं तथा उम्र लंबी होती है। मनोवांछित सफलता की प्राप्ति व आर्थिक उन्नति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। दीवाली के दिन घर के चौखट पर दीपक अवश्य जलाएं। दीप दान भी करें। घरों को दीपों से सजाएं। दीपावली का पावन पर्व बहुत ही श्रद्धा पूर्वज मनाएं।

दिवाली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2024 (Diwali Laxmi Pujan Muhurat 2024)

प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05:36 से लेकर रात 8:11 तक

वृषभ लग्न - शाम 06:25 से लेकर रात को 8:20 तक

निशीथ काल मुहूर्त- रात11:39 से देर रात 12:31 तक

दिवाली चौघड़िया मुहूर्त 2024 (Diwali Choghadiya Muhurat 2024)

शुभ - उत्तम - 06:32 AM से 07:55 AM

चर - सामान्य - 10:41 AM से 12:04 PM

लाभ - उन्नति - 12:04 से 13:27

अमृत - सर्वोत्तम - 01:27 PM से 02:50 PM

शुभ - उत्तम - 04:13 PM से 05:36 PM

रात्रि का चौघड़िया

अमृत - सर्वोत्तम - 05:36 PM से 07:14 PM

चर - सामान्य - 07:14 PM से 08:51 PM

लाभ - उन्नति - 12:05 AM से 01:42 AM

31 अक्टूबर 2024 पंचांग (31 October 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-कार्तिक ,कृष्ण पक्ष

तिथि- अमावस्या,पर्व-दीपावली महापर्व,दिवस -गुरुवार

सूर्योदय-06:31am

सूर्यास्त-05:38 pm

नक्षत्र-- चित्रा

चन्द्र राशि -- तुला राशि,स्वामी ग्रह -शुक्र

सूर्य राशि- तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र

करण-शकुनि

योग: विष्कुम्भ

31 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त (31 October 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:51am से 12:35 pm तक।

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:24 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:20pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

अमृत काल-06:04am से 07;41am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:24तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:05pm तक

दिशा शूल -साउथ दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

दिवाली के बारे में जरूरी जानकारी

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article