24 February 2025 Panchang: आज सोमवार है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित है। इसके साथ ही आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी है। इस दिन विजया एकादशी मनाई जाती है और एकादशी पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में आज का दिन भगवान शिव के साथ-साथ श्री हरि विष्णु भगवान की उपासना के लिए भी शुभ है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सात अन्न का दान करें। गायत्री मंत्र का जप भी करें। चन्द्रमा के द्रव्य चावल का दान करें। सफेद वस्त्र दान भी बहुत ही मंगलमय होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में श्री सूक्त का पाठ करें। चलिए अब आपको बताते हैं आज का पूरा पंचांग।
24 February 2025 Panchang
24 फरवरी 2025 पंचांग
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-फाल्गुन,कृष्ण पक्ष, एकादशी 01:44 pm तक फिर द्वादशी
पर्व- भगवान शिव के निमित्त सोमवार व्रत, विष्णु भगवान को समर्पित एकादशी व्रत
दिवस -सोमवार
सूर्योदय-06:52am
सूर्यास्त-6:17pm
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 07:01 pm तक फिर उत्तराषाढ़ा
चन्द्र राशि - धनु,स्वामी ग्रह -गुरु
सूर्य राशि- कुम्भ,स्वामी ग्रह-शनि
करण--बालव 01:43 pm तक फिर कौलव
योग- सिद्धि 10:09 am तक फिर व्यतीपात
24 फरवरी 2025 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-12:14 pm से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:26pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:25pm से 07:22pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक
अमृत काल-06:07am से 07:46am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:29तक रात
संध्या पूजन-06:25 pm से 07:03pm तक
दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07;30 बजे से 09 बजे तक
