22 January 2024 Panchang In Hindi (22 दिसंबर 2024 पंचांग): 22 जनवरी 2024 के पंचांग को देखें तो ये दिन बेहद शुभ रहने वाला है। क्योंकि इस दिन 3 शुभ योगों का अद्भुत संयोग बन रहा है। 22 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी और नक्षत्र मृगशिरा रहेगा। इसके अलावा पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेगा। दिन खत्म होने के साथ ही रवि योग भी लग जाएगा। इन शुभ योगों में अभिजित मुहूर्त के अंतर्गत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न किया जाएगा। जानते हैं 22 जनवरी का पूरा पंचांग।
राम लला की मूर्ति स्थापना का मुहूर्त (Ramlala Pran Pratishtha Date And Timing)
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने ये मुहूर्त चुना है। ये शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। ये मुहूर्त अभिजित मुहूर्त के अंतर्गत है। हिंदू धर्म में शुभ काम के लिए अभिजित मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है।
22 जनवरी 2024 शुभ योग (22 January 2024 Shubh Yoga)
- सर्वार्थ सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23
- अमृत सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23
- रवि योग 04:58 ए एम, जनवरी 23 से 07:13 ए एम, जनवरी 23
22 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त (22 January 2024 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:20 ए एम
- प्रातः सन्ध्या 05:53 ए एम से 07:14 ए एमअभिजित मुहूर्त 12:11 पी एम से 12:54 पी एम
- विजय मुहूर्त 02:19 पी एम से 03:01 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त 05:49 पी एम से 06:16 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या 05:52 पी एम से 07:12 पी एम
- अमृत काल 07:46 पी एम से 09:26 पी एम
- निशिता मुहूर्त 12:06 ए एम, जनवरी 23 से 12:59 ए एम, जनवरी 23
