2026 में ईद कब है (Eid 2026 date in India): इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान माह के आखिरी दिन चांद देखने के बाद ईद मनाई जाती है। आपको बता दें कि साल 2026 में रमजान महीने की अनुमानित शुरुआत 18 फरवरी को होगी और ईद की अनुमानित तारीख (अभी तक) 20 मार्च 2026 तय की गई है।
ईद 2026 डेट कब है
2026 की ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। ईद या ईद-उल-फितर दुनिया भर के मुसलमानों का सबसे अहम पर्व है। मीठी ईद के नाम से भी चर्चित ये त्योहार हमारे देश में भी धूमधाम से मनाया जाता है। रमजान के पाक महीने में 29 दिन का रोजा रखने करने के बाद ईद 30वें दिन मनाई जाती है।
वहीं यदि चांद 29 वें दिन दिखाई न दे तो रमजान 30 दिन तक चलता है और ईद उसके अगले दिन मनाई जाती है। यही कारण है कि ईद की तारीख फाइनल करने का अंतिम निर्णय स्थानीय चांद समितियों द्वारा ही किया जाता है।
ईद-उल-फितर 2026 का तारीख और समय
ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) शव्वाल (Shawwal) महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है। साल 2026 में ईद 20 मार्च शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। हालांकि ईद की तारीख घोषित करने का अंतिम निर्णय चांद देखने के बाद लिया जाता है। जिसे स्थानीय चांद समितियों द्वारा लिया जाता है
क्या होती है चांद रात
रमजान महीने की 29वीं रात को चांद रात कहा जाता है, जिसका कारण है कि इस रात को चांद के निकलने का इंतराज किया जाता है। वही चांद निकलते ही लोग खुशियां मनाते हैं। रात में चांद देखने की महत्वता के कारण ही इस रात को चांद रात कहा जाता है।
ईद की नमाज और ख़ुत्बा
ईद के दिन लोग सूर्योदय के बाद आसपास की मस्जिदों, ईदगाह और बड़े मैदानों में इकट्ठा होते हैं, और एक साथ नमाज अदा करते हैं। नमाज के बाद ख़ुत्बा यानी उपदेश दिया जाता है।
