13 महीने का होगा साल 2026, 60 दिन का 1 महीना, जानें क्यों बिगड़ रहा है पूरा हिसाब

Adhik Maas 2026 Mein Kab Hai: नया साल आने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आने वाला साल 12 की जगह 13 महीने का होने वाला है। ऐसा कैसे और क्यों होगा, इसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं। साथ ही यहां ये एक्सट्रा महीने की तारीख भी बताई गई है।

Adhik Maas 2026 Mein Kab Hai: अंग्रेजी कैलेंडर में जहां 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत होती है, वहीं हिंदू पंचांग में समय की गणना विक्रम संवत के आधार पर की जाती है, इसलिए अभी विक्रम संवत का 2082 वर्ष चल रहा है। हिंदू पंचांग में लगभग हर तीसरे साल एक एक्सट्रा महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहते हैं। अब नया साल आने वाला है और साल 2026 के हिंदू पंचांग में एक बहुत ही दुर्लभ और खास खगोलीय घटना घटित होने वाली है। साल 2026 भी अधिकमास ही है। तो आइये इसके बारे में यहां विस्तार से जानते हैं।

13 महीने  का होगा  साल 2026 (pic credit: canva)

2026 में कौन सा महीना बढ़ रहा है?

नए साल में ज्येष्ठ महीना बढ़ रहा है। साल 2026 में एक की जगह दो-दो ज्येष्ठ महीने रहेंगे। एक सामान्य ज्येष्ठ और एक अधिक ज्येष्ठ, अधिकमास जुड़ने की वजह से इस बार ज्येष्ठ का समय लगभग 58 से 59 दिनों तक रहेगा। अधिकमास को ही मलमास भी कहा जाता है और इसे विशेष धार्मिक कर्मों के लिए पवित्र माना जाता है यानी, विक्रम संवत पंचांग के मुताबिक 2083 वर्ष में 13 महीने होंगे।

End of Feed