15 December 2024 Panchang: पंचांग से जानिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा और धनु संक्रांति का शुभ मुहूर्त, जानें क्या रहेगा राहुकाल मुहूर्त

15 December 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा और धनु संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे खरमास भी शुरू हो जाएगा। जानिए 15 दिसंबर का पूरा पंचांग।

15 December 2024 Panchang: आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज पूर्णिमा का पावन व्रत करें। आज भगवान शंकर जी की उपासना तिथि होती है। आज रूद्राभिषेक का बहुत महत्व है। रविवार व्रत भी आज ही है। शिव पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं, उनकी उपासना करें। भगवान शिव के नाम का मानसिक जप करें। मार्गशीर्ष माह में भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। सूर्य उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। आज भगवान भास्कर की विधिवत उपासना होती है। गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य को जल दें। रविवार व्रत रखने से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। आज गुड़ के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। सूर्य के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल श्री अदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें।

15 दिसंबर 2024 पंचांग (15 December 2024 Panchang)

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

पर्व - पूर्णिमा, धनु संक्रांति, अन्नपूर्णा जयंती

End of Feed