ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल से जोड़ेगी योगी सरकार, प्रशिक्षण देकर नौकरियों के लिए करेगी तैयार

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) को एक नए वैश्विक दृष्टिकोण के साथ पुनर्जनित करने की शुरुआत कर दी है। योगी सरकार ग्रामीण युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें उच्च वेतन वाली नौकरियों से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) को एक नए वैश्विक दृष्टिकोण के साथ पुनर्जनित करने की शुरुआत कर दी है। योगी सरकार ग्रामीण युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें उच्च वेतन वाली नौकरियों से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। विभाग इसके लिए आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना इसी महीने तैयार कर लेगा। योगी सरकार का यह कदम उत्तर प्रदेश को कौशल विकास के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक अनूठी पहल है।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath

ग्रामीण युवाओं को वैश्विक उद्योगों के लिए तैयार करेगी योगी सरकार

योगी सरकार इस योजना के तहत कम से कम 75 प्रतिशत प्रशिक्षुओं को न्यूनतम 12,000 रुपये मासिक वेतन वाली नौकरियां दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं को इसमें शामिल करने पर जोर है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार और समाज को मजबूत करें। ग्रामीण युवाओं को वैश्विक उद्योगों के लिए तैयार कर के न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ाने पर जोर दे रही है, बल्कि राज्य को कुशल कार्यबल का केंद्र बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।

End of Feed