Education News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 36 हजार युवाओं को दी नौकरी, ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट जल्द

Education News Today: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आयोग के एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जानें ग्रुप डी व टीजीटी की वेटिंग लिस्ट कब आएगी।

Education News Today in Hindi: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आयोग के एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि उनके 56 दिन के कार्यकाल में आयोग ने 36 हजार भर्तियां की हैं जबकि पूरे साल के दौरान 56 हजार 830 नौकरियां दी गईं। इस दौरान हमने 55 दिन में 28 परीक्षाएं ली हैं। यह आंकड़ा आयोग की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।

HSSC Group D Waiting List 2024

हरियाणा ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट जल्द

ग्रीवेंस पोर्टल

हिम्मत सिंह ने 2025 के लिए आयोग की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 में आयोग एक ग्रीवेंस पोर्टल लॉन्च करेगा, जिससे उम्मीदवारों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आयोग के कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे सीधे आयोग के अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे।

End of Feed