WBSSC ने 35,726 से अधिक स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया

WBSSC Teacher Recruitment: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) ने 31 मई तक अधिसूचना जारी करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार के सहायता प्राप्त विद्यालयों में नौवीं-दसवीं कक्षा और 11वीं-12वीं कक्षा के 35,726 शिक्षकों की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है।

WBSSC Teacher Recruitment: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) ने 31 मई तक अधिसूचना जारी करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार के सहायता प्राप्त विद्यालयों में नौवीं-दसवीं कक्षा और 11वीं-12वीं कक्षा के 35,726 शिक्षकों की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। WBSSC की साइट पर बृहस्पतिवार देर रात अपलोड किए गए नोटिस के अनुसार, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं-दसवीं कक्षा के लिए 23,312 शिक्षकों और 11वीं-12वीं कक्षा के लिए 12,514 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

WBSSC Teacher Recruitment

WBSSC ने 35,726 से अधिक स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया

नोटिस में इसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

End of Feed