Sarkari Naukri: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 2026 में होंगी ये अहम परीक्षाएं

Uttarakhand Public Service Commission exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा कैलेंडर में जनवरी 2026 से लेकर जुलाई 2026 तक की परीक्षाओं के प्रस्तावित कार्यक्रम बताए गए हैं।

Uttarakhand Public Service Commission exam calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2026 के शुरुआती 7 महीनों में होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम तय किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह कैलेंडर काफी उपयोगी होता है क्योंकि इससे अभ्यर्थियों को पता चलता है कि कौन सी भर्ती कब आएगी। परीक्षा कैलेंडर में जनवरी 2026 से लेकर जुलाई 2026 तक की परीक्षाओं के प्रस्तावित कार्यक्रम बताए गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कैलेंडर जारी करते हुए विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैलेंडर जारी किया है।कैलेंडर में कुल 12 परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीख बताई गई है।

Uttarakhand Public Service Commission exam calendar 2026

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 2026 में होंगी ये अहम परीक्षाएं

उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 की डेट जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कैलेंडर में उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 की डेट जारी की गई है। यह परीक्षा 19 से 22 जनवरी 2026 के दौरान प्रस्तावित की गई है। 25 जनवरी को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। वहीं, 31 जनवरी को महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर मुख्य परीक्षा होनी है।

End of Feed