UPSSSC PET Notification 2025: जारी हुआ यूपी पीईटी नोटिफिकेशन, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

UPSSSC PET Notification 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upssssc.gov.in पर 14 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

UPSSSC PET Notification 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) का नोटिफिकेशन आज यानी 2 मई को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी यूपी पीईटी 2025 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upssssc.gov.in पर 14 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन कि आखिरी तारीख 17 जून निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 24 जून तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

UPSSSC PET Notification 2025

UPSSSC PET Notification 2025

UP PET Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

यूपी पीईटी में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed