UPSSSC JE Recruitment 2024, UPSSSC JE Mains Registration Extended: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर के 4016 पदों पर भर्ती (UPSSSC JE Vacancy 2024) परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख (UPSSSC JE Application Extended) बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 28 जून 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।
UPSSSC JE Recruitment 2024
UPSSSC JE Application 2024 Date: इस तारीख तक करें अप्लाई
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून निर्धारित की गई थी। जबकि, आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 14 जून तक समय दिया गया था। हालांकि, अब अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 28 जून 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, शुल्क समायोजन और आवेदन पत्र में सुधार करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
How to apply for UPSSSC JE Recruitment 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- फिर जूनियर इंजीनियर के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPSSSC JE Exam 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही यूपी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड भी अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18/21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
