UPSC Calendar 2025: यूपीएससी का रिवाइज्ड कैलेंडर जारी, जानें अगले साल कब होगी IAS-IFS परीक्षा

UPSC Revised Calendar 2025: जो उम्मीदवार सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर वर्ष 2025 के लिए यूपीएससी परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा की तारीख जारी हो गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

UPSC Revised Calendar 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। यूपीएससी की तरफ से साल 2025 की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर वर्ष 2025 के लिए यूपीएससी परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर अगले वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न भर्तियों और परीक्षाओं के कार्यक्रम की रूपरेखा बताता है। हालांकि, कैलेंडर परीक्षा की तारीखों, आवेदन शुरू होने और परीक्षा की अवधि के बारे में भी सूचित करता है।

UPSC Exam Calendar

UPSC Exam 2025 कैलेंडर जारी

परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 के माध्यम से सीएस (पी) परीक्षा, 2025 की तारीखें उसी दिन निर्धारित की गई हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगी और परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी मेन्स 2025 परीक्षा अगले साल अगस्त में आयोजित की जाएगी।

End of Feed