UPSC NDA II Exam 2024: यूपीएससी एनडीए एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

UPSC NDA II Exam 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए एग्जाम के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिरकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर 4 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPSC NDA II Exam 2024, UPSC NDA Application Date: यूपीएससी एनडीए एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक एनडीए एग्जाम (UPSC NDA II Exam 2024) के लिए आवेदन नहीं किया है, वह संघ लोक सेवा (UPSC) की आधिरकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर कल यानी 4 जून की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन (UPSC NDA Online Application) कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।

UPSC NDA Exam 2024

UPSC NDA Exam 2024

UPSC NDA Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपीएससी एनडीए एग्जाम के माध्यम से भारतीय सेना में 208, भारतीय नौसेना में 42, भारतीय वायु सेना में 120 और नेवल एकेडमी में 34 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि यूपीएससी एनडीए एग्जाम में चयनित अभ्यर्थियों को पूणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी (NDA) में तीन ट्रेनिंग दी जाती है।

End of Feed