UPSC CPF Assistant Commandant Admit Card Released: संघ लोक सेवा आयोग ने सीपीएफ असिस्टेंट कमाडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2023 का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप से देने का समय आ गया है। यूपीएससी ने इन प्रवेश पत्र को आधिकारिक साइट upsconline.nic.in पर जारी किया है, लेकिन आप इन्हें यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC असिस्टेंट कमाडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड (image - canva)
वे उम्मीदवार जो रिक्ति के साथ नामांकित हैं, वे इस यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका व डायरेक्ट लिंक देखें:-
- सबसे पहले इस साइट upsc.gov.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर दाएं तरफ Admit Card पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां E-Admit Cards for various Examinations of UPSC पर क्लिक करें।
- फिर नया पेज खुलेगा, जहां आप इस टेक्स्ट ''CENTRAL ARMED POLICE FORCES (ACs) EXAMINATION, 2023 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023'' के सामने डाउनलोड पर क्लिक करें।
- अब आप To Download e-Admit Card के नीचे Click Here पर क्लिक करें।
आप इस डायरेक्ट लिंक के जरिये भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं - UPSC CPF Assistant Commandant Admit Card
संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीएपीएफ भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों से 26/04/2023 से 16/05/2023 के बीच आवेदन मंगाए थे। परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त, 2023 को किया जाना है।
