UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रजिस्ट्रार, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, रीडर और प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन सभी दों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
यूपी में कई पदों पर बंपर भर्ती
उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि फीस जमा करने और फॉर्म में सुधार (करेक्शन) की आखिरी तारीख भी 25 नवंबर ही है।
UPPSC Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर “Online Application” लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- सभी जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, पता और कैटेगरी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फिर फीस का भुगतान करें और सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से जांच लें।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
क्या है योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए योग्यता अलग भी है जोकि विस्तृत नोटिफिकेशन में दी गई है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21, 25, 28, 30 या 35 वर्ष और अधिकतम आयु 40, 42, 45 या 50 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। कुछ पदों पर अनुभव या शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भी चयन किया जाना संभव है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 80 रुपये तय की गई है। इसके अलावा 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 40 रुपये और प्रोसेसिंग फीस 25 रुपये रखी गई है।
