UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी ने सहायक कुलसचिव के पदों पर निकाली वैकेंसी, सैलरी 34000 रुपये से ज्यादा, आज से करें आवदेन

UPPSC Recruitment 2024, Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UPPSC Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती (UPPSC Assistant Registrar Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 38 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटuppsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (UPPSC Assistant Registrar Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2024 है। यहां आप यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेद प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UPPSC Recruitment 2024, Sarkari Naukri

UPPSC Recruitment 2024: यूपीपीएससी ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर निकाली वैकेंसी

UPPSC Assistant Registrar Recruitment: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

यूपीएससी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा में 7 साल का ड्राफ्टिंग अनुभव भी जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPSC Assistant Regitrar Recruitmentr 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

UPPSC Assistant Registrar Vacancy: सेलेक्शन प्रोसेस

  1. रिटन एग्जाम
  2. इंटरव्यू

UPPSC Assistant Registrar Salary: सैलरी

यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के अनुसार 9,300-34,800 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा तमाम तरह का भत्ता भी शामिल होगा।

End of Feed