Indian Navy Medical Assistant Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: भारतीय में नौसेना में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन नेवी ने एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (Indian Navy Medical Assistant Vacancy) निकाली है। यहां आवेदन के लिए 7 सितंबर से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2024 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Navy Medical Assistant Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है। यहां आप इंडियन नेवी एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी में निकली वैकेंसी
Indian Navy Medical Assistant Vacancy: मेडिकल असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन
इंडियन नेवी के एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही सभी विषयों में कम से कम 40 पर्सेंट मार्क्स अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी का जन्म 01/11/2023 से 30/04/2007 के बीच हुआ होना चाहिए।Indian Navy Medical Assistant Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले Indian Navy की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Navy SSR Medical Assistant Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
