UP Teacher Vacancy 2023: यूपी में शिक्षक भर्ती के साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से मिलेंगे 40 प्रतिशत अंक

UP Teacher Vacancy 2023 News in Hindi: उत्तर प्रदेश में अध्यापकों और अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक दिया जाना अनिवार्य होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली में परीक्षा संबंधी नियमों का किया गया उल्लेख
  • लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की संख्या रिक्तियों की संख्या के 3 से 5 गुने तक होगी
  • प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा से लेकर व्यावसायिक शिक्षा के शिक्षकों, अनुदेशकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा आयोग

UP Teacher Vacancy 2023 News in Hindi: उत्तर प्रदेश में अध्यापकों और अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक दिया जाना अनिवार्य होगा। वहीं साक्षात्कार में अधिकतम 90 प्रतिशत तक अंक दिए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली में इसका उल्लेख किया गया है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने प्रदेश में योग्य एवं सक्षम अध्यापकों, प्रशिक्षकों का निष्पक्ष और पारदर्शी चयन सुनिश्चित करने के लिए आयोग का गठन किया गया है। इसी क्रम में नियमावली से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। इसमें परीक्षा प्रणाली से संबंधित नियमों का जिक्र किया गया है। यह आयोग प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा से लेकर व्यावसायिक शिक्षा के अनुदेशकों तथा सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक कॉलेजेज के शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।

UP Teacher Vacancy 2023

यूपी में शिक्षक भर्ती

रिक्तियों की संख्या के 3 से 5 गुने तक अभ्यर्थी दे सकेंगे साक्षात्कार

End of Feed