UPPSC PCS 2025 posts increased: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र जहां पहले 200 पदों के लिए तैयारी कर रहे थे, वहीं ये पद बढ़ाकर अब 900 कर दिए गए हैं। अब परीक्षा देने वाले युवाओं के लिए इस भर्ती में पास होने के चांसेज कई गुना बढ़ते दिख रहे हैं। यूपीपीएससी (UPPSC) ने साढ़े चार गुना ज्यादा पोस्ट्स में इजाफा किया है। साल 2025 के दिसंबर महीने की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि 200 से बढ़कर वेकेंसियों की संख्या 920 हो गई है। इसे साल 2025 का बंपर रिक्रूटमेंट माना जा रहा है।
UP PCS 2025
कब हुई थी यूपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा ? UPPSC Prelims Exam 2025
बताते चलें कि यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर को हुई थी। इस परीक्षा के लिए 6 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। मगर इन 6 लाख में से सिर्फ 42 प्रतिशत के आसपास ही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यूपीपीएससी ने साढ़े चार गुना ज्यादा पोस्ट्स में इजाफा किया है। साल 2025 के दिसंबर महीने की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि 200 से बढ़कर वेकेंसियों की संख्या 920 हो गई है। इसे साल 2025 का बंपर रिक्रूटमेंट माना जा रहा है।
मौजूदा भर्ती में शामिल होंगे नए पद : UPPPSC PCS Bharti Update
आयोग को अब अलग-अलग सरकारी पदों पर 920 नए पदों को शामिल करने की सूचना मिली है। इन सभी नए पदों को मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। सबसे अच्छी बात है कि पिछले दो सालों में भर्ती की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए ये सूचना किसी जैकपॉट से कम नहीं है।
इन पदों की संख्या बढ़ने का फायदा उन अभ्यर्थियों को भी होगा, जो प्रीलिम्स एग्जाम में बैठे थे। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी बढ़ जाएगी और साथ ही ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
